फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन बाइक और साइकिल में भिड़ंत, तीन घायल

Tue, 30 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली कस्बा के नाथनगर मार्ग पर स्थित जेएसवाई सेंटर के निकट मंगलवार की देर शाम करीब सवा छह बजे तीन बाइक और एक साइकिल में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों घायल हो गए।
विज्ञापन

जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दो बाइक को पिकअप पर लादकर थाने लेकर पहुंची।
महुली थाना क्षेत्र के ब्राह्मण मुहल्ला निवासी पंतजलि दुबे मंगलवार शाम को डड़वा कुटी से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महुली-नाथनगर मार्ग पर जेएसवाई सेंटर निकट अचानक तीन बाइक आपस में भिड़ गई। चपेट में आकर साइकिल सवार पंतजलि दूबे और दो बाइक सवार घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना बाद एक बाइक चालक मामूली रूप से घायल हुआ था। मौके से बाइक लेकर भाग गया। दुर्घटना में बाइक सवार आदर्श चौधरी निवासी सिंघापुर, विद्या सागर निवासी जयराम पट्टी और साइकिल सवार पंतजलि गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर पंतजलि दुबे और आदर्श चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें