धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला के साथ छह दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरते पर चौकी इंचार्ज कालीजगदीशपुर को एसपी ने निलंबित कर दिया और एसओ महुली से स्पष्टीकरण मांगा है।
एसपी को दी तहरीर में महुली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि वह घर से 13 मई दिन में 11 बजे चौराहे पर सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते के बाग में सिंदुरिया गांव का भोला यादव, विकास यादव, ज्ञानदास यादव, अनिल यादव एवं एक अन्य व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे।
उसके ऊपर अश्लील फब्तियां कसने लगे। पीड़िता के अनुसार एतराज करने पर वे लोग जबरन गाड़ी में बैठा लिए और रास्ते में कुछ पीला दिया जिससे वह बेहोश हो गई।
नाला किनारे ले जाकर उसका हाथ पांव बांधकर सभी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। आरोपी उसे मरा समझ दुप्पटे से बांधकर कर फरार हो गए।
होश आने के बाद वह इलाज के बाद पुलिस चौकी काली जगदीशपुर पहुंची। पीड़ा सुनाकर कार्रवाई की बात कही। लेकिन उसे चौकी प्रभारी बार बार दौड़ाए। कोई कार्रवाई नहीं किया। आरोपी बार-बार जानमाल धमकी दे रहे हैं।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। मंगलवार देर शाम एसपी के निर्देश पर पुलिस ने भोला यादव ग्राम सिंदुरिया, विकास यादव, ज्ञानदास यादव, अनिल यादव निवासी मझगांवा एवं एक अन्य नाम पता अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी भोला यादव, ज्ञानदास यादव, अनिल यादव को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।