फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर थाना फूंकने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
गीता निषाद
विज्ञापन
मेंहदावल। महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित बारातगाड़ा की रहने वाली महिला ने मेंहदावल थाना फूंकने की सोशल मीडिया पर धमकी दी। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अपशब्द कहने तथा थाना फूंकने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रधान लेखक थाना मेंहदावल को अपनी रिपोर्ट के माध्यम से अवगत कराया कि 21 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गीता निषाद की आईडी से माॅनिटरिंग के दौरान सोशल मीडिया पर सार्वजनिक पोस्ट व टिप्पणी पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आई। उक्त पोस्ट में मेंहदावल पुलिस के संबंध में असत्यहीन आधार पर आरोप प्रसारित किया गया है। इसमें आम जनता तथा वर्ग विशेष के लोगों को एकत्रित होकर पुलिस के विरुद्ध आक्रामक कार्रवाई के लिए प्रेरित किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रयोग किए गए शब्द से लोक व्यवस्था प्रभावित करने आम जनमानस में पुलिस का विश्वास खत्म करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने का मामला परिलक्षित हो रहा है।
इस पोस्ट से आम जनमानस में पुलिस के विरुद्ध आक्रोश उत्पन्न हो सकता है। यही नहीं महिला की आईडी से मेंहदावल थाना फूंकने तक की धमकी दी गई है। मामले को पुलिस विभाग के आईटी सेल ने गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की संचालिका गीता देवी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन

आरोपी महिला थाना फरेंदा जनपद महराजगंज के बारातगाड़ा गांव की निवासी बताई जा रही है। सीओ सर्वदवन सिंह का कहना है कि जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। सोशल मीडिया का प्रयोग सामाजिक हित तथा शांति व्यवस्था के प्रति किया जाना चाहिए। सामाजिक समरसता को प्रभावित करने वाले पोस्ट पर पुलिस प्रशासन चुप नहीं रह सकती, ऐसे पोस्ट पर दंडात्मक कार्रवाई आवश्यक है, जिसके तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें