फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूरी रात शहर में गुल रही बिजली

Fri, 19 Jul 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चुरेब की घटना के बाद कट गई बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की रात बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। चुरेब में ताजिया के हाईटेंशन चार की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद शहर में भी बिजली काट दी गई। पूरी रात आपूर्ति ठप रही है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। सुबह के समय भी समस्या बनी रही, इससे पानी का संकट खड़ा हो गया।
गौरतलब है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था कई दिनों से बिगड़ गई है। कभी लो वोल्टेज तो कभी लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई हैं। इस बीच बुधवार को चुरेब में ताजिया के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने जाने के बाद शहर में भी बिजली काट दी गई। इसके कारण शहर के मुखलिसपुर चौराहा, आजाद चौक, अंसार टोला, बरई टोला आदि क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जागकर रात गुजारने को मजबूर हुए। महिलाओं व बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति सुबह में भी बनी रही। जिसके कारण लागों को पानी का संकट झेलना पड़ा। जिससे लोगों को स्नान करने से लेकर भोजन तैयार करने में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के निवासी अब्दुल्लाह, राम करन आदि ने कहा कि पूरी रात बिजली गुल होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह में पानी का संकट खड़ा हुआ। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए एहतियात के तौर पर बिजली की कटौती हुई थी। बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई। अब कोई समस्या नहीं है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें