फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह से छाए बादल शाम को बरसे...उमस से बढ़ी मुसीबत

Fri, 19 Jul 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली। जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। हालांकि शाम की समय कलक्ट्रेट के पास सीमित क्षेत्र में तेज बारिश हई। जिसके कारण इस क्षेत्र में कई जगह जलभराव हो गया।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह के समय बादल छाए रहे, जिससे शहर में चहल-पहल रही, लेकिन दोपहर के समस में तेज धूप निकलने से लोगों को उसम भरी गर्मी झेलनी पड़ी। जो लोग घरों से निकले वह छांव की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर तिराहा के ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर बचाव करते दिखे। इसके बाद मौसम का रूख फिर बदला और कलक्ट्रेट के आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जिसके कारण जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


शहर के निवासी शैलेंद्र कुमार, सुभाष आदि ने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बारिश भी सीमित क्षेत्र में हुई। ऐसे में कुछ लोगों को राहत मिली कुछ लोगाें को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। बारिश के दौरान कलक्ट्रेट के पास करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, क्योंकि इस दौरान पौधरोपण के लिए लोग ट्रैक्टर टाली से पौधे लेने आए थे।

मौसम में अभी एक सप्ताह तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें