फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण वीडियो वायरल करने का भी आरोप

Sun, 09 Nov 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की युवती ने बखिरा क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती ने एसपी को तहरीर दी कि पांच साल पहले बखिरा थाना क्षेत्र के गड़ा गौर गांव निवासी मोहम्मद फैजान खान से उसकी बात इंस्टाग्राम के मध्यम से हुई थी। दोनों बातचीत करते व मिलते-जुलते थे। युवती का आरोप है कि फैजान खान शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया तथा उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को इनटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। युवती का आरोप है कि बाद में वह शादी से इंकार करने लगा।
युवती की शादी आठ नवंबर 2025 को कहीं दूसरे जगह तय हुई तो मोहम्मद फैजान खान वीडियो दोबारा इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई। युवती का आरोप है कि मोहम्मद फैजान खान उसकी शादी कहीं दूसरी जगह होने नहीं दे रहा है और न ही मोहम्मद फैजान खुद उससे शादी कर रहा है। युवती व उसके माता-पिता काफी परेशान हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें