फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

Sun, 09 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के छपरा मगरवी में छात्राओं व गांव की महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। पिंक बूथ की महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं व महिलाओं को पंफलेट वितरित किया।
विज्ञापन

महिला आरक्षी मीरा मिश्रा, प्रिया तिवारी, प्रतिमा यादव, शिवानी श्रीवास्तव, महिला पीआरडी अंजनी, सुनीता ने गांव व स्कूल में आयोजित चौपाल में महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिला पुलिस कर्मियों ने हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। दिव्यांश पब्लिक स्कूल की बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें