फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी ऐसी समस्या नहीं जिसका समाधान न हो : उदिता

विज्ञापन
महिला दिवस पर एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में मंचासीन अति​थि-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को महिला विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि चकबंदी अधिकारी उदिता पांडेय ने छात्राओं को सिविल सर्विसेज की तैयारी के टिप्स दिए। साथ ही अपने व्यावहारिक अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने मानव जीवन की तुलना फीनिक्स पक्षी से की और कहा कि कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। समस्या आने पर हमें समाधान करके फीनिक्स पक्षी की भांति और ऊंची उड़ान भरनी चहिए। विशिष्ट अथिति बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर की डॉ. ज्योति ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया। साथ ही जीवन में योगा, मेडिटेशन, अच्छी डाइट के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। हम जैसा अन्न खाते हैं वैसा ही हमारा मन होता है। छात्राओं को विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है।
प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा यह उम्मीद जताई कि आने वाले समय यदि हम सभी मिलकर प्रयास करे तो एक बेहतर सामाजिक पर्यावरण बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन महिला विकास प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. नेहा सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचार्य कामर्स विभाग डॉ. माला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. दीप्शी सिंह, डॉ. राजकुमारी ओझा, डॉ. कंचन लता, डॉ. अंजनी मिश्रा, डॉ. शिल्पी, डॉ. दर्शना शाही, शोयबा खातून, चांदनी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें