फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे की आशंका

Thu, 19 Jun 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में खुले में रखा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
मेंहदावल। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से अधिक स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों को हादसे की आशंका सता रही है। विभाग के द्वारा यहां पर छाजन की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों को आकस्मिक घटना होने की आशंका हो रही है। लोगों ने खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास छाजन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेंहदावल के शहरी क्षेत्र के टड़वरिया मोहल्ले में खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। पांच मोहल्ले को यहां से सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर के पास ही अक्सर बेजुबान मंडराते रहते हैं, जिससे कभी भी वह करंट की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन यहां पर शहरी क्षेत्र होने के बावजूद इस ट्रांसफार्मर पर छाजन नहीं लगाया गया। इसके अलावा ब्रह्मचारी मोड़ समेत अन्य स्थानों पर भी खुले में कई ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। यहां भी ट्रांसफार्मर पर छाजन की व्यवस्था नहीं की गई।
लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को जिन स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, वहां पर छाजन की व्यवस्था करनी चाहिए।
जिससे लोगों को सुरक्षा मिल सके। मेंहदावल के अधिशासी अभियंता पीके गुप्त ने कहा कि कई स्थानों पर छाजन लगाए गए हैं। जिन स्थानों पर छाजन नहीं लगा है वहां पर लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजकर बजट मांगा जाएगा। बजट मिलने के बाद छाजन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें