फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार दुकानों से 65 हजार नकदी और दो लाख के सामान की चोरी

Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा के हैंसर बाजार में हुई घटना, पुलिस कर रही पड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। हैंसर बाजार में शुक्रवार रात शिव मंदिर रोड स्थित कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी हो गया। वहीं, पास की तीन गुमटियों से चोरों ने नकदी व सामान साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


महुली के भिटकिनी गांव निवासी गणेश की हैंसर बाजार में कपड़े की दुकान हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी रात में दुकान को बंद करके वह अपने घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। शटर खोलकर अंदर गए तो समान बिखरा हुआ था। कैश काउंटर का लॉक भी टूटा था। अंदर का नजारा देखकर गणेश के होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने कैश काउंटर से 65 हजार नकदी, करीब 50 हजार रुपये का कपड़ा चोरी कर लिया। गणेश की दुकान के पास ही मनजीत, जगबदन और एक अन्य पान की गुमटी है। इनका भी ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने बताया कि कुल दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने तहरीर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें