फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डिवाइडर से टकराया ट्रेलर, लगी आग, चालक और खलासी ने कूद कर बचाई जान

Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामजानकी मार्ग पर हादसे के बाद से चालक और खलासी गायब
विज्ञापन

- थर्मल पावर टांडा से राख लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था ट्रेलर


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। धनघटा में रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार रात को डिवाइडर से टकराए ट्रेलर में आग लग गई। आग लगते ही चालक व खलासी किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाकर भाग गए। वहीं, इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर धनघटा और खलीलाबाद से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस चालक व खलासी की तलाश कर रही है, लेकिन वह हादसे के बाद से ही गायब हैं।
विज्ञापन


थर्मल पावर टांडा से राख ट्रेलर और डंपर के जरिए इसी रास्ते गोरखपुर ले जाया जाता है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे राख से लदा ट्रेलर धनघटा सब्जी मंडी के करीब पहुंचा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्रेलर टकराने के बाद तेज धमाके की आवाज हुई और धू-धू कर जलने लगा। धमाके की आवाज सुन और आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना देकर दमकल की गाड़ियां मंगाई। धनघटा और खलीलाबाद से पहुंची दो दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरू में अंदर चालक व खलासी के फंसे होने की बात सामने आई। पर, मौके पर एक व्यक्ति ने बताया कि चालक व खलासी आग लगने के बाद सड़क पर दौड़कर भागते हुए दिखे थे। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि ट्रेलर और चालक तथा खलासी के संबंध में पता किया जा रहा है। आग के कारण ट्रेलर पूरी तरह नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें