फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान में घुस कर जेवरात समेत नकदी उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली मकान में घुस कर जेवरात समेत नकदी उठा ले गए चोर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली में खाली मकान के गेट का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और जेवरात व नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गोइठहा गांव निवासी सतीश कुमार यादव शहर के पटखौली में मकान बनवा कर रहते हैं। वह एक सप्ताह से अपने गांव गोइठहा में थे। नौ दिसंबर को जब वे वापस पटखौली स्थित मकान पर पहुंचे तो देखे कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में गए तो सामान तितर-बितर मिला। पीड़ित सतीश यादव ने बताया कि उनके घर से सोने की चेन, तीन अंगूठी, लॉकेट और 25 हजार नकदी चोरी हो गया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें