फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देशी शराब और सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sun, 02 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के संठी चौराहे पर स्थित देशी शराब के ठेके और और ज्वेलरी की दुकान का चोरों ने शनिवार की रात में ताला तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने शराब की दुकान से छह हजार रुपये नकद तथा पाउच उड़ा लिए, वहीं ज्वेलरी की दुकान में कुछ भी उनके हाथ नहीं लगा। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

हैंसर बाजार निवासी देशी शराब की दुकान के अनुज्ञापी हरिश्चन्द्र ने धनघटा थाने में तहरीर दी है कि वह हैंसर बाजार के संठी चौराहे पर सरकारी देशी शराब की दुकान चलाता है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसी दौरान रात तकरीबन डेढ़ बजे दो चोर पहुंचे। दोनों ने उसकी देशी शराब की दुकान और बगल में स्थित अंबे ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ दिया। देशी शराब की दुकान में घुसकर वहां पर गल्ले में रखा छह हजार रुपये चुरा लिया। इसके साथ ही कुछ पाउच भी साथ ले गए।
बगल में स्थित ज्वेलरी की दुकान में उनको कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। सुबह जब लोग मौके पर जुटे तो उनको इस समस्या के बारे में जानकारी हुई। वहीं बगल में ज्वेलरी की दुकान से चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। एसओ जयप्रकाश दुबे का कहना है कि चोरी की घटना का तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
सीसीटीवी में कैद हुए दोनों चोर
चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों चोर शराब की दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि रात 1:30 बजे के करीब दो चोर सफेद टोपी व गमछे से मुंह को बांधे शराब की दुकान का ताला एक मिनट से कम समय में तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अंदर जाकर गल्ले से रुपये निकाले। वहीं पर पड़ा एक गमछा उठाया और उसको भी अपने गले में डाल लिया। इसके बाद वह मेज पर चढ़ा और वहां भी कुछ देखा। जब वहां पर कुछ नहीं मिला तो नीचे उतरकर गेट खुला छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें