फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
अमरनाथ निषाद की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र के बेलवनवा मोहल्ले में बुधवार की देर रात 30 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने मारपीट और धमकी से आहत होकर युवक के आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया।
मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलवनवा निवासी अमरनाथ निषाद (30) पुत्र कोमल निषाद बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बसंती माता मंदिर के पास था। मृतक के पिता कोमल निषाद की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, इसी दौरान गांव के सोमन निषाद, उसकी पत्नी उर्मिला और बेटे सोहन व राजन ने अमरनाथ के साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि शाम करीब 7:30 बजे भी आरोपी उसके घर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। परिजन ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर लौट गई।
परिजन का आरोप है कि घटना से आहत अमरनाथ ने बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और निषाद पार्टी के पदाधिकारी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजन ने आरोपियों पर कार्रवाई और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना से वार्ता की। एसपी के आश्वासन और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर सोमन निषाद, उसकी पत्नी उर्मिला और बेटे सोहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें