संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी के चार जिलों में पीपीपी मॉडल (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) पर मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह जिले संतकबीरनगर, भदोही, हमीरपुर और महोबा हैं। शासन ने इसके लिए इच्छुक लोगों से प्रस्ताव मांगे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की योजना चल रही है। इसके तहत कई जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जा चुका है। संतकबीरनगर में पर्याप्त जमीन न होने के कारण मेडिकल कॉलेज नहीं खोला जा सका। बीच-बीच में जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने की योजना बनी लेकिन वह भी ठप हो गई। इधर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण ने पत्र जारी कर इन चार जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने का आवेदन मांगा है।
इसमें यह कहा गया है कि पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
र