फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिंदू समाज की एकजुटता से होगा राष्ट्र का उत्थान

Wed, 14 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल केपार्वती कन्या इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन को संबो​​धित करते अति​​थि-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेंहदावल नगर के विवेकानंद बस्ती पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि देश के उत्थान के लिए प्रत्येक परिवार को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए बच्चों में बचपन से ही संस्कार के बीज बोने चाहिए। हिंदू समाज के एकजुटता से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।
मुख्य अतिथि अयोध्या से आए संत अवधेश जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सदैव से संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करता आ रहा है। भगवान राम कृष्ण हमारे आदर्श होने चाहिए। उनका जीवन हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में दिशा दिखाता है। इसलिए हमें धर्माचरण करते हुए सर्वसमाज के लिए जीवन जीना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि हिंदुत्व जीवन पद्धति है। भारत का प्राण है और सहिष्णुता इसकी पहचान है। इतिहास का परिचय कराते हुए कहा कि हमारा देश धर्म, दर्शन, विज्ञान, चिकित्सा, कृषि हर क्षेत्र में सिरमौर रहा है। हमें दुनिया को ज्ञान विज्ञान से समृद्ध किया है। अतीत में जब भी हमारा समाज खंडित हुआ है। ऐसे समय में हमारे देश में विदेशी आक्रमण हुए है।अब आपसी मतभेद भूलकर संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट होकर सनातन परंपरा को अक्षुण बनाना होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, अर्जुन चौधरी, अजीत सिंह, अतुल सिंह, विशाल सिंह, दीनदयाल गुप्ता, महेंद्र पांडेय, दयाराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें