फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 16 को प्रतिरोध दिवस मनाएंगे बिजलीकर्मी

Wed, 14 Jan 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम - फोटो : एसएसबी के प्रमाण पत्र व ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने एलान किया कि निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में 16 जनवरी को प्रतिरोध दिवस मनाएंगे। इसमें किसान संगठन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर अमित सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर 2021 को जब केंद्र सरकार का संयुक्त किसान मोर्चा के साथ समझौता हुआ था, तब तत्कालीन केंद्रीय कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने संयुक्त किसान मोर्चा को लिखित तौर पर दिया था कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पर किसानों और सभी स्टेक होल्डर्स की सहमति ली जाएगी, लेकिन एक तरफा कदम उठाया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें