फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मड़या में लगा टांसफार्मर जला, तेल भी हो गया चोरी

Fri, 16 May 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी में ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। शहर में 33/11 केवी खलीलाबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी टाउन एक फीडर पर मडया निकट काली मंदिर पर लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। इसके साथ ही इस ट्रांसफार्मर का तेल भी चोरी हो गया है। इस मामले में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

टाउन एक के जेई अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मड़या के काली मंदिर के निकट लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इस ट्रांसफार्मर का तेल भी चोरी हो गया है।
जिसके कारण करीब चार लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी फरवरी 2025 में भी तेल चोरी की घटना हो चुकी है। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने से चोरों ने फिर तेल चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें