फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईसीटी लैब तैयार, विद्यार्थी करेंगे डिजिटल पढ़ाई

Fri, 16 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब बनकर तैयार है। इसमें प्रोजेक्टर के साथ कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। विद्यार्थी को हर विषय को कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाने की तैयारी है। आईसीटी लैब में सप्ताह में कम से कम एक घंटे की विषयवार कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामडीह में आईसीटी लैब बनाई गई है। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि आईसीटी लैब में क्लास के दौरान छात्रों को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाएगी।
सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से छात्रों को समय-समय पर विषय विशेषज्ञों से भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। लैब में कंप्यूटर लगाने के साथ प्रोजेक्टर लगाया जा रहा है। इस लैब में शिक्षक सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे ही नहीं, बल्कि सरकारी कामों को भी आसानी से निपटा सकेंगे। बताया कि स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इसकी मदद से ही पढ़ने व सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे उनके स्कूल आने के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों में कौशल को बढ़ावा देने व शिक्षा रुचिकर बनाने के लिए आईसीटी लैब की स्थापना की गई है।


रखा जाएगा रिकॉर्ड

जिला समन्वयक समग्र शिक्षा धर्मेंद्र मिश्र ले बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के संसाधन विकसित करने पर जोर है। नए सत्र से लैब में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। क्लास का पूरा विवरण रजिस्टर में रिकाॅर्ड बनाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें