सुकरौली। सुकरौली कस्बा के एक वार्ड में बृहस्पतिवार की शाम को कस्बा के एक वार्ड में समूह की मीटिंग में शामिल होने महिलाएं आईं। एक महिला उस समय टप्पेबाज युवकों के झांसे में आ गई। जब वह मीटिंग से अपने घर पिडरा जा रही थी और रास्ते में मिले दो युवकों को उसने अपने पहने हुए जेवर उतार कर दे दिया।
हाटा कोतवाली के पिडरा निवासी राजकुमारी देवी कस्बा में ही किराए का कमरा लेकर रहती हैं। बृहस्पतिवार को कस्बा के डकही पर एक समूह की बैठक में शामिल होने गई थीं। वहां से वापस घर जाते समय दो युवक मिले और पानी मांगा तो महिला उन युवकों को पानी लाने के लिए पैसे देने लगी। युवकों ने पैसे न लेकर अपने पास से पानी की बोतल लेकर आये और कुछ ही देर में महिला ने अपने पहने हुए मंगलसूत्र व अन्य जेवर उतार कर युवकों को दे दिया। युवक जेवर लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला रोने चिल्लाने लगी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सीबी पांडेय घटना स्थल पर पुलिस गई थी। आसपास लगे कैमरे के फुटेज खंगाला तो कहीं उन युवकों का पता नहीं चला।