फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य पदार्थों का नमूना लेने गई टीम से अभद्रता, दस्तावेज छीने

Fri, 27 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा ​​स्थित इसी दुकान पर खाद्य टीम ने की थी छापेमारी।
विज्ञापन
लोहरौली/संतकबीरनगर। मिठाई की दुकान पर जांच करने गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ दुकानदार ने अभद्रता की। नमूना और सरकारी कागज छीन लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर दुधारा थाने की पुलिस ने दुकान संचालक और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार और एसएन गुप्ता ने बताया कि दुधारा स्थित बाम्बे स्वीट्स पर निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को 2:45 बजे दिन में पहुंचा था। दुकान संचालित होते हुए पाया गया। दुकान मालिक से मौके पर खाद्य कारोबार करने का खाद्य लाइसेंस पंजीकरण मांगा गया तो यह मौके पर तत्काल लाइसेंस नहीं दिखा सके।
यह कहने लगे की बगल में पाकीजा नाम से भाई की दुकान है। वहां से खाद्य लाइसेंस लाकर दिखाता हूं, आप बैठिए। कुछ मिनट बाद यह एक अन्य व्यक्ति को लेकर आए और खाद्य लाइसेंस मोबाइल में दिखाया। इस दौरान उनकी दुकान में पकौड़े इत्यादि बनाने में प्रयोग हुए तेल एवं लड्डू (बूंदी) की एवं गुलाब जामुन इत्यादि की गुणवत्ता अत्यधिक खराब पाई गई तो उनसे नमूने की मंशा व्यक्त किया और बूंदी लड्डू एवं गुलाब जामुन एक-एक किलोग्राम देने को कहा। उसने मौके पर मिठाई तौल कर दिया और मैं पेपर तैयार करने लगा। इसके बाद वह अपशब्द बोलने लगा।
विज्ञापन

उसी दौरान दुकान मालिक ने किसी अन्य व्यक्ति को फोन किया। वह भी मौके पर आकर राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए अपशब्द कहने लगा और नमूने छीन लिया। साथ ही साथ जिन दस्तावेजों पर इनका नाम पता इत्यादि लिखा गया था वह भी छीन लिया।
यह सभी वाक्या इनकी दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हुआ है। साथ ही साथ इनमें से दो व्यक्तियों का फोटो भी टीम ने खींचा है। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर बांबे स्वीट्स दुकान के मालिक और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें