फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूप के साथ दिनभर सताती रही उमस भरी गर्मी

Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अस्थाई बस स्टैंड पर उमस के चलते परेशान रहे लोग। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले दो दिनों से तेज बारिश न होने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक- दो दिनों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। सुबह के समय तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से तेज बारिश नहीं हुई हैं। हालांकि आसमान में बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। जो लोग रोजमर्रा की जरूरी कामों से बाहर निकल रहे हैं वह गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।
मजदूर तबके के लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। मजदूरी का कार्य करने वाले राम हित, भगवान दास आदि ने बताया कि भवन बनाने में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इस बीच कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले एक दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें