फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लाेगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए। निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतने से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता बरतने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें