फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत के कुंड से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव में बुधवार रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर छत के कुंडे से लटका मिला। उसकी पहचान काजल प्रजापति (30) पत्नी सुग्रीव के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर गांव के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


काजल का पति सुग्रीव रोजी-रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे काजल ने घर के अंदर छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। कुछ देर ससुर उसके कमरे की तरफ गए तो काजल के फंदे से लटके होने का पता चला। घटना की जानकारी होने पर गांव में हलचल मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। विवाहिता के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आसपास के लोगों की बात पर भरोसा करें तो दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर महिला के परिजन से विवाद हुआ था। मामला थाने पर पहुंचा था। इसके बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली थी।
विज्ञापन

एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बौरव्यास गांव निवासी तारकेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनके गांव का मनोज कचेर का उनकी बहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन से बातचीत होती थी। वह बहू को बार-बार फोन पर मिलने के लिए बुलाता था। बहू के मना करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर बहू ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें