फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भोजन की गुणवत्ता ठीक मिली, पढ़ाई का स्तर खराब

Fri, 05 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बिसरा पार में बच्चों से पठन पाठन का स्तर जानते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के दो विद्यालयों का बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। एमडीएम की गुणवत्ता बेहतर मिली। लेकिन, विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर काफी खराब मिला। डीएम ने प्रधानाध्यापक और बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार सबसे पहले खलीलाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसरापार का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री बेहतर मिली। उन्हाेंने रसोइया द्वारा बनाए गए भोजन की गुणवत्ता परखी। नमक, मसाला व सब्जी की गुणवक्ता ठीक मिली। रसोइयो ने डीएम से बकाया मानदेय न मिलने की समस्या बताई। उन्होंने शिक्षकों एवं बच्चों के उपस्थिति पंजिका की जांच की। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के ज्ञान की क्षमता का आकलन एक-एक बच्चे से उनकी पुस्तक पढ़वा कर किया। बच्चों की पढ़ाई कमजोर पाई गई। अंग्रेजी विषय में बच्चे कमजोर पाए गए। डीएम ने शिक्षिकाओं को बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्कूल के शौचालय, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। डीएम ने पढ़ाई का स्तर खराब मिलने पर प्रधानाध्यापिका और बीईओ पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया है।

प्राथमिक विद्यालय बिसरा पार में बच्चों से पठन पाठन का स्तर जानते डीएम-स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें