तिघरा/संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र की किशोरी को गांव का ही आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने बताया कि 27 नवंबर को शाम 5 बजे उनके गांव का आरोपी सुधीर उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी घर में रखे बहू के जेवर व 20 हजार रुपये ले गई है। काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। एसओ ने बताया कि किशोरी की तलाश किया जा रहा है। संवाद