फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सज गया बाजार... धनतेरस और दीपावली पर उमड़ेंगे खरीदार

Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर सामान देखते हुए लोग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के बाजारों में दुकानदारों ने धनतेरस के लिए तैयारी कर ली है और दुकानों पर इलेक्ट्रिक सामान और बर्तनों की नई खेप आ गई है। बड़ी संख्या में लोग दिवाली पर्व के लिए गहने, कपड़े और बर्तन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स, ज्वेलरी, मिठाई समेत अन्य दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में लगे हुए है।
विज्ञापन

बर्तन की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ होती है। क्योंकि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तन की दुकानों पर लोग तांबे और स्टील के कलश के अलावा पीतल की थाली को पसंद कर रहे हैं।
गहनों की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक लक्ष्मी-गणेश बने सिक्कों की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों को भी इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है। जिले के खलीलाबाद, मेंहदावल, बखिरा, महुली, धनघटा, हरिहरपुर तथा अन्य बाजारों में स्टील के लोटे, तांबे के कलश, और पीतल की दीपक थाली सबसे ज्यादा बिक रही है।
विज्ञापन

गृहिणी इंद्रावती ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नया सामान घर में आने से लक्ष्मी स्थायी रूप से बसतीं हैं। इसलिए हम हर साल तांबे का लोटा और चांदी का सिक्का जरूर लेते हैं। वहीं दोपहिया वाहनों के बाजार में भी तेजी आई है।
युवतियां स्कूटी सबसे अधिक पसंद कर रही हैं। वहीं दो पहिया वाहनों की दुकानों पर लोग अपने लिए वाहनों को बुक करा रहे हैं। दीपावली पर नए कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
इलेक्ट्रानिक्स के सामान पसंद करके जा रहे लोग : गोलाबाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोग सामानों को पसंद करके जा रहे हैं। शास्त्री नगर की निवेदिता बताती हैं कि आज के समय में लोग इलेक्ट्रॉनिक्स भी खरीदते हैं, जैसे मिक्सर, कुकर, इंडक्शन और मोबाइल भी। त्योहार के मौके पर कुछ नया खरीदना ही सौभाग्य का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें