फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद्य टीम को जांच करने से रोका, सीजेएम कोर्ट में दर्ज होगा केस

Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के बैंक चौराहा पर दुकान की जांच के दौरान विरोध पर बाहर खड़े खाद्य अ​​धिकारी-स्रोत खाद्य टीम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर एक पिकअप वाहन से ले जा रहे पनीर, मिल्क केक, डोड बर्फी, रसगुल्ला आदि के नमूने चार नमूने लिए। इस दौरान बैंक चौराहा स्थित एक आइसक्रीम प्रतिष्ठान पर टीम को जांच करने से दुकानदार ने रोक दिया। इससे जांच नहीं हो पाई। टीम दुकानदार के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में केस दायर कराने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया है कि जायसवाल आइसक्रीम बैंक चौराहा की जांच करने दुकान में गए तो दुकानदार ने उन्हें जांच करने से रोक दिया और उन्हें बाहर कर दिया। इससे उक्त दुकान की जांच नहीं हो सकी। इनके खिलाफ सीजेएम न्यायालय में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा। वहीं खलीलाबाद नवीन मंडी के निकट राधिका डेरी प्राइवेट लिमिटेड जनपद अयोध्या की पिकअप को रोका गया। इसमें पनीर, डोडा बर्फी, रसगुल्ला, मिल्क केक लदा हुआ था जो विक्रय के लिए जा रहा था।
टीम ने वाहन में रखे पनीर, मिल्क केक, डोड बर्फी व रसगुल्ला के एक-एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही न्यू हरिओम बेकर्स एंड स्वीट्स बैंक चौराहा को सफाई और पंजीकरण को लाइसेंस में परिवर्तित कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें