फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं बना बिधियानी का मुख्य मार्ग ... स्थानीय लोगों ने बोया गेहूं

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्ग बिधियानी रेलवे स्टेशन मार्ग के पिछले साल भर से न बनाए जाने से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर गेहूं बोया। इससे पहले लोगों ने इस सड़क में धान भी बोया था लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की निंद्रा नहीं टूटी। इसके लिए पिछले साल भर से आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद सड़क संघर्ष मोर्चा के सौरभ सिंह के नेतृत्व में संघर्ष समिति के दर्जनों सदस्य बिधियानी-रेलवे स्टेशन मार्ग पर एकत्र हुए। इन सदस्यों के द्वारा जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुके बिधियानी मार्ग पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने इस मार्ग पर गेहूं का बीज बोया। सौरभ सिंह का कहना था कि इस मार्ग के निर्माण के लिए लगातार संघर्ष चल रहा है। कई बार इस मामले को लेकर आंदोलन भी किया गया, लेकिन अभी तक मार्ग के निर्माण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। यह मार्ग जिला मुख्यालय का महत्वपूर्ण मार्ग है। न तो नगर पालिका परिषद ही इस पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निंद्रा ही टूट रही है। इसको लेकर लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ एचआरपीजी कालेज सौरभ सिंह, गोरखनाथ मिश्र, गोलू वर्मा, महेश जायसवाल, शुभम् राय, अमरेश बहादुर पाल, पंकज श्रीवास्तव, गणेश यादव समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें