फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे के चलते लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना, धीरे चले वाहन

विज्ञापन
कोहरे में स्कूल जाते बच्चे।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में शुक्रवार को पहली बार कोहरे ने अपना कहर बरपाया। नतीजा यह हुआ कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही काफी धीमी रही। चाहे वह मुख्य मार्ग हो, या फिर ग्रामीण मार्ग। वाहन धीमी रफ्तार में चले। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों की बसें देर से आईं। अभिभावकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



शुक्रवार को सुबह चार बजे से ही कोहरे ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया। यह कोहरा ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक काफी घना रहा और यह सुबह तकरीबन 10 बजे छंटा। खलीलाबाद के साथ ही महुली, हरिहरपुर, धनघटा, हैसर, सेमरियांवा, लोहरौली, नन्दौर, बखिरा, बघौली, मेंहदावल, बौरव्यास समेत अन्य स्थानों पर काफी घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते जिले के सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। यही नहीं जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य स्थानों पर सुबह 10 बजे तक लोगों की आवाजाही काफी कम देखी गई। सुबह घना कोहरा होने से स्कूली बसें अपने गंतव्य को नहीं पहुंच सकीं। जो बसें चलीं वह भी काफी लेट पहुंची। जिसके चलते स्कूली बसों के स्टैंड पर छात्र और अभिभावक काफी देर तक बसों का इंतजार करते रहे। जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली अवध, सत्याग्रह, तिरुअनंतपुर, आनंद बिहार आदि ट्रेनें भी लेट चलीं। वहीं पारा गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें