फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट की सूचना निकली झूठी, मारपीट का केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के अमरहा गांव में शौच गए एक युवक से असलहे के बल पर मोबाइल से रुपये ट्रांजेक्शन कर लूट लिए जाने की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली। बाद में युवक की तहरीर पर मारपीट कर मोबाइल तोड़ने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन

अमरहा निवासी शेषनाथ यादव ने शनिवार देर शाम को डायल 112 पर सूचना दिया कि वह शौच करने गया था वहा कुछ लोगों ने असलहे के बल पर उसका मोबाइल छीनकर दूसरे खाते में भारी ट्रांजेक्शन कर उससे रुपये लूट लिया और मोबाइल तोड़ दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार रात में ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने जब प्रकरण की गहनता से जांच किया तो पता चला कि शेषनाथ के मोबाइल से किसी प्रकार का ट्रांजेक्शन शनिवार को नहीं हुआ था सिर्फ मारपीट की घटना हुई थी।
ऐसे में पुलिस ने शेषनाथ की तहरीर पर अमरहा (डेरा) निवासी करन व उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों पर गाली व जान से मारने की धमकी देने, मारने पीटने, लगभग दस हजार रुपये के कीमत का मोबाइल छीनकर तोड़ देने की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें