फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवकों की मौत से मातम में तब्दील हुईं शादी की खुशियां

Mon, 28 Apr 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा के बिडहर घाट पर युवकों के डूबने की जानकारी लेते सीओ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिल्ली से दोस्त की शादी में शामिल होने अंबेडकरनगर आए युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवकों ने सोचा नहीं था कि नदी में नहाने का लालच उनके दो दोस्तों को हमेेशा के लिए छीन लेगा। सभी युवक दिल्ली में रहकर पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द निवासी रामलक्षण मिश्रा के बेटे विजयभान की 29 अप्रैल को शादी है। विजयभान भी दिल्ली में रहता है। उसके साथ भूपेन्द्र सिंह, अनु, शिवांश, वरुण पाण्डेय, रवि रावत और प्रणव पाण्डेय भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। रामलक्षण ने बताया कि उनके बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सभी दोस्त 27 अप्रैल को ही दिल्ली से आ गए थे।
सोमवार को गर्मी थी तो युवकों ने कहा कि नदी में नहा कर आते हैं। सभी एक कार में सवार होकर बिड़हरघाट गए जहां हादसा हो गया। रामलक्षण ने बताया कि युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। रवि के परिजन दिल्ली में रहते हैं जो देर शाम तक पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंच पाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें