फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी में दिखे भेड़िया जैसे जानवर की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Thu, 20 Mar 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा में सीसीटीवी फुटेज में दिखे भेड़िए जैसे जानवर का तलाश करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र शनिचरा बाजार रोड पर स्थित गैस एजेंसी के सीसीटीवी फुटेज में पिछले सोमवार को कैद दो भेड़िया जैसे दिखाई दे रहे जानवरों की तलाश के लिए वन विभाग की टीम गठित की गई है। दो दिनों से चल रहे तलाशी अभियान में भेड़िया जैसा कोई जानवर पकड़ में नहीं आ सका है। वन विभाग की टीम आसपास गांवों के सिवान में संदिग्ध जानवरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

धनघटा में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो भेड़िया जैसे जानवर टहलते देखे जाने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने संदिग्ध जानवर की तलाश के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम में शामिल वन दरोगा राम भवन, विवेक पाठक, प्रदीप, उपेंद्र, बीट प्रभारी लाल चन्द, सुमन गुप्ता द्वारा बकौली कला, सुरैना, गागरगाड़, मुठही आदि गांवों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
अब क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली है। टीम पिछले दो दिनों से संदिग्ध जानवरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। लगभग छह गांवों के ग्रामीणों में भेड़िए का खौफ बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के संदिग्ध जानवर सरयू व कुआनो के मांझा क्षेत्र से भटक कर बस्तियों के नजदीक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र यादव ने कहा कि वन विभाग की तलाशी अभियान जारी है। अब तक किसी गांव में भेड़िया देखे जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें