फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वार्ड का पंखा बंद, गर्मी से बिलबिला रहे मरीज

Fri, 25 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पंखा चलाने का प्रयास करते तीमारदार।
विज्ञापन
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां में फैली अव्यवस्था मरीजों व तीमारदारों पर भारी पड़ रही है। जगह-जगह खामियां मरीजों की पीड़ा बढ़ा रही है। हाल यह कि इस भीषण गर्मी और उमस में भी वार्ड में पंखे नहीं चल रहे, मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं।
विज्ञापन

30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा और बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग इलाज के लिए आते हैं। सीएचसी सेमरियावां पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 300-400 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
क्षेत्र के तनवीर चौधरी, इकरार अहमद, जावेद अहमद, राज कुमार प्रजापति, दयाराम, शकील अहमद आदि ने बताया कि अस्पताल में वार्ड में बेडों चादर तक नहीं है। बेड पर धूल की परत जमी है। बुधवार को जनरल वार्ड में मरीज भर्ती रहे। पंखे नहीं चल रहे थे। वार्ड ब्वाय प्रमोद कुमार ने बताया कि पंखा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें