धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना के राजस्व गांव बैरहा में शुक्रवार की रात चोर दरवाजा खोलकर घर में घुस गए और बॉक्स में रखा जेवर और 50 हजार नकद उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच गई। बैरहा निवासी रामचंद्र कहीं बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुनीता अपने बच्चों मुस्कान, प्रिया और श्रेया के साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात वह बच्चों के साथ घर के बाहर सोई थीं। बाहर से दरवाजे पर वह ताला लगाई थीं।
शनिवार की सुबह सोकर उठी तो घर का ताला टूटा हुआ और फाटक खुला हुआ मिला। जिसे देखकर वह सन्न रह गईं। घर के अंदर गईं तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और बॉक्स खुला मिला।
सुनीता का कहना है कि बॉक्स में रखा गया 50000 रुपये नकद और सोने के जेवर गायब थे। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष जेपी दुबे का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। ी