गुजरात में करंट से मृत लवकुश के रोते बिलखते परिजन
मेंहदावल। गुजरात के बोपल में मेंहदावल तहसील क्षेत्र के तीन युवकों की हादसे में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के दूसरे दिन मेंहदावल थाना क्षेत्र के गेडुआ गांव में मातम पसरा रहा। परिवार के लोग बेसुध होकर शव का इंतजार करते दिखाई दिए।
बता दें कि रवि पुत्र गया अभी कुछ माह पहले ही गुजरात गया था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। बहन सरोज की शादी हो गई है। रवि की शादी की बात चल रही थी, लेकिन शादी का सपना अधूरा रह गया। रवि की मौत से पूरा परिवार सदमे से उबर नहीं पा रहा है। इसी प्रकार उसके पड़ोसी लवकुश पुत्र राजेश की भी हादसे में जान चली गई। मृतक के भाई में वह तीसरे नंबर का था।
चाचा व परिवार के साथ वह गुजरात में रहता था। बहन शशिकला की शादी हो गई है। तीन माह पूर्व वह कमाने घर से गया था। माता फूला देवी घटना से बेसुध हैं। वह बार-बार अपने पुत्र का नाम पुकार रही है। बखिरा के महला गांव निवासी राज की भी हादसे में मौत हुई है। उसके परिवार के लोगों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।