लोहरौली। नगर पंचायत बेलहर कला में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन कथावाचक आचार्य धनंजय ने श्रीराम वनवास का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि अयोध्या के कोप भवन में कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे। राजा दशरथ ने कहा कि ...रघुकुल रीति सदा चल आई। प्राण जाई पर वचन न जाई.. यह सुनते ही कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वचनों में से पहला वचन अपने पुत्र भरत को अयोध्या की राजगद्दी मांग ली तथा दूसरा भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा।
कैकेयी के यह कटु वचन सुनते ही महाराजा दशरथ के होश उड़ गए। वहीं जब भगवान श्रीराम को इस बात का पता चला तो वह पिता के वचन को निभाने के लिए वन जाने को खुशी-खुशी तैयार हो गए। भगवान श्रीराम के वन जाने की बात सुनते ही माता सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने को तैयार हो गए। राम जी के मना करने के बाद भी लक्ष्मण नहीं माने। उसके बाद तीनों अयोध्या से वन के लिए निकल पड़े। कथा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।