फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दानी नाथ शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

Fri, 30 Jan 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के दानी नाथ शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को एक प्रेमी जोड़े ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचा लिया। विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद या हंगामा नहीं हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले की रहने वाली युवती और सूरज कुमार पुत्र रामदास कनौजिया, निवासी ग्राम गायघाट, थाना महुली एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और परस्पर प्रेम संबंध में थे। दोनों के बालिग होने के चलते उन्होंने बृहस्पतिवार को दानी नाथ शिव मंदिर में अपनी इच्छा से एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह किया। विवाह के बाद दोनों ने पुलिस व प्रशासन के समक्ष शपथ-पत्र देकर यह स्पष्ट किया कि यह विवाह स्वेच्छा से किया गया है। इसमें किसी प्रकार का दबाव, प्रलोभन या जोर-जबरदस्ती नहीं है। शपथ-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विवाह को लेकर लड़का व लड़की पक्ष के माता-पिता एवं परिजनों को कोई आपत्ति नहीं है और नवविवाहित जोड़ा अपने भविष्य के लिए स्वयं जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें