फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उस्का खुर्द में जेसीबी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई

Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उस्का वार्ड में अतिक्रमण हटाता बुलडोर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के उस्का खुर्द में एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर जल निकासी रोक दी थी। जिसके कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस मामले में सभासद ने प्रशासन से शिकायत की थी, जिस पर एसडीएम व चेयरमैन ने मौके पर जाकर जायजा लिया था और अतिक्रमण हटाकर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। रविवार को पालिका की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

शहर के उस्का खुर्द में जलभराव की समस्या को देखते हुए सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने प्रशासन से शिकायत करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के अतिक्रमण के चलते जलभराव हो रहा है। जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको संज्ञान में लेकर एसडीएम और चेयरमैन ने मौके पर जाकर जायजा लिया था।
एसडीएम के निर्देश पर रविवार को पालिका कर्मी जेसीबी के साथ पहुंचे और अतिक्रमण को हटकार जल निकासी की व्यवस्था ठीक कराई। इससे मोहल्ले के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान उमेश चंद्र, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें