फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस ने मनरेगा खत्म करने को केंद्र की साजिश बताया

Sun, 28 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
फरेनिया गांव में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लोगों को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरगर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को सभी न्याय पंचायत में मनरेगा को खत्म करने को साजिश करार देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। कोड़रा न्याय पंचायत के फेरेनिया गांव में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने मनरेगा मजदूरों को संबोधित किया। कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की आत्मा को चोट पहुंचाने का किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने की साजिश को कांग्रेस पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में एक देशव्यापी आंदोलन चलाकर इस कानून को वापस लेने पर मजबूर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने विश्वनाथपुर मंडल में प्रद्युम्न कुमार और सुग्रीव पासवान के नेतृत्व में अभियान चलाया। इसी क्रम में हैसर में शांति देवी देवरिया मंडल हीरालाल, पॉली में अयाजुल हक, फरेंदिया में विजय विश्वकर्मा महुली में, हरि चौधरी सालेपुर में, अब्दुल कलाम पचपोखरी में, इबरार चकदही में, अरुण पांडेय जामडीह में, मो. सिद्दीकी दुधारा में, मो. तैयब एकमा में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें