फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मैलानी में सड़कों की हालत जर्जर, आना-जाना मुश्किल

Thu, 26 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के बगल में स्थित मैलानी वार्ड में सड़कों का बुरा हाल है। स्थिति यह है कि इस क्षेत्र की पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढे में तब्दील इस मार्ग पर लोगों के आवास के साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय भी है। नई बस्ती भी बन रही है, लेकिन यहां के लोगों की समस्याओं का कोई भी पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन भले ही शहर में विकास का दावा कर रहा है, लेकिन सीमा विस्तारित क्षेत्रों में अब भी विकास सपना बना हुआ है। इसकी बागनी मैलानी क्षेत्र है। यहां से राजकीय महिला महाविद्यालय जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। यहां कच्चा मार्ग होने के बारिश होने पर मार्ग कीचड़ से सराबोर हो जाता है। जिससे छात्राओं के साथ ही आस- पास के लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
इसके पीछे कारण यह है कि इस मार्ग से होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले मिट्टी लादकर ले जाते हैं। जिससे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी एकत्र होता है तो दुश्वारियां और बढ़ जाती है। दो पहिया वाहन चालक कीचड़ के कारण फिसलकर गिर जाते हैं। इसके साथ ही यहां पर नई काॅलोनी भी बन रही है। काॅलोनी में आने-जाने के लिए भी पक्की या इंटरलाॅकिंग सड़क नहीं है। इस क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार आदि ने कहा कि यहां की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। अभी बरसात का मौसम है, ऐसे समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें