संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बूधाकला गांव के पास मंगलवार को सुबह 8 बजे के आसपास सरयू नहर के भरवलिया रजवाहा में एक अधेड़ का शव मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के पड़ोखर गांव निवासी लालचंद चौहान पुत्र रामसुभग चौहान (50) के रूप में हुई।
बता दें कि सरयू नहर पुलिया के पास शव की सूचना के बाद कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ पुलिस टीम के साक मौके पर पहुंचे और शव को वहां से निकलवाकर तलाशी ली। इस दौरान उसके जेब से पहचान पत्र मिला। जिसके आधार पर शव की पहचान पड़ोखर गांव निवासी लालचंद चौहान पुत्र रामसुभग चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना पड़ोखर गांव में दिया। ग्रामीणों की मानें तो मृतक लालचंद चंड़ीगढ़ में रहकर कामकाज करता है और वहीं से आ रहा था। उसके दो बेटों में राहुल दिल्ली और रामपाल सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं और पत्नी का बहुत पहले की निधन हो गया था।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में गिरने से मौत का होना पाया जा रहा है। मृतक लालचंद की बेटी ने आकर शव की पहचान की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।