फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर गिरे पेड़ को प्रशासन ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां चौराहा और चोरहा गांव के सीमा पर एक विशाल पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया था। पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरा होने के कारण मार्ग का करीब आधा हिस्सा बाधित था।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ नहीं हटाए जाने से राहगीरों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी रही। प्रशासन अब इस पेड़ को हटावा दिया है। 15 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने तीन दिन से सड़क पर गिरा है पेड़, आवागमन में हो रही दिक्कत शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और मंगलवार सुबह ही पेड़ की टहनियों को काट कर पेड़ सड़क से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जहां आवागमन सामान्य हो सका है वहीं लोगों की परेशानी दूर हुई है। बस्ती-मेंहदावल-तमकुहीराज मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है। शनिवार शाम को सेमरियावां व चोरहा सीमा पर बीएमसटी मार्ग पर एक महुआ का पेड़ गिर सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरे पेड़ के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही थी। साथ ही सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने के दौरान हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। खासकर रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक बनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें