फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त को छह साल 10 माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई छह वर्ष 10 माह 12 दिन की अवधि को सजा मानते हुए दंडित किया है।
विज्ञापन

साथ ही उस पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे तीन माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। पुलिस के अनुसार, महराजगंज जिले के घुघुली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी गयासुद्दीन उर्फ शहाबुद्दीन के खिलाफ वर्ष 2016 में कोतवाली खलीलाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
मामले में पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के बाद अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने अभियुक्त की जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें