फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह के साथ किशोरों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्साह के साथ किशोरों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

- जिले में कुल 11 बूथों पर की गई थी टीकाकरण की व्यवस्था
- किशोरों को कोविड से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। किशोरों को कोविड से बचाने के लिए जिले में कोविड टीकाकरण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस दौरान किशोरों ने जिले के कुल 11 टीकाकरण बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। टीकाकरण के इस महाअभियान को लेकर उनके अंदर काफी उत्साह देखा गया। वे पहले से ही अपना टीकाकरण स्लाट बुक कराकर बूथों पर पहुंच रहे थे तथा बिना किसी भय के टीकाकरण करवा रहे थे। पहले दिन कुल 262 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का उद्धाटन सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किशोरों को कोविड से बचाने की जिम्मेदारी उनके अभिभावकों के साथ उनकी खुद की है। इस टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कई परीक्षण के उपरांत यह टीका लाया गया है। वर्तमान में 15 साल से लेकर 18 साल तक के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वे टीका लगवाकर कोविड से सुरक्षित हों। अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगाए गए हैं। वह टीकाकरण के बाद आवश्यक सावधानियां बताते हैं। साथ ही साथ उनको आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने बताया कि जनपद में एमसीएच विंग समेत कुल 11 स्थानों पर बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर केवल किशोर-किशोरियों को ही टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार से स्कूलों में भी शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान डॉ वीपी पांडेय, सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, जिला वैक्सीन मैनेजर सुशील कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर बोले अब हमें छू नहीं पाएगा कोरोना
सीएचसी खलीलाबाद में टीकाकरण के लिए पहुंचे किशोरों में काफी उत्साह देखा गया। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी की 10वीं कक्षा के छात्र उत्कर्ष ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब इंजेक्शन लग गया। अब वे कोरोना से सुरक्षित हैं। 11वीं की छात्रा साक्षी सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए उन्होंने तो पहले ही बुकिंग करवा ली थी। कोविड के चलते उनकी पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ। टीकाकरण हो जाने से अब स्कूल बंद नहीं होगा तथा पढ़ाई ठीक से चलेगी। बनियाबारी की निवासी श्रेयासिंह ने कहा कि उन्हें पहले भय लग रहा था, लेकिन टीका लग जाने के बाद वे काफी राहत महसूस हो रही है। एचआरपीजी कॉलेज की छात्रा स्कंदिका ने बताया कि टीका लगवाकर वे सुरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें