फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 20 May 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नाऊड़ाड गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। फोरेसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाऊड़ाड गांव निवासी पूर्व प्रधान हुकुम अली ने कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी को गांव के निवासी मोहम्मद यूसुफ की पुत्री आजिया के घर के कमरे में दुपट्टे से कुड़ी के सहारे लटकर कर आत्महत्या करने की सूचना दिया। सूचना के बाद चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट मोतीलाल के अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतका का शव फंदे से उतारा जा चुका था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाने के साथ की घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दिया। जिसके बाद सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें