फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश में नहा रही थी किशोरी, बिजली गिरने से मौत

Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के राजस्व गांव परसोहिया में शनिवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से छत पर नहा रही किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

परसोहिया गांव के मुस्तफा की 16 वर्षीय बेटी गुलनार शनिवार की दोपहर में हो रही बारिश में छत पर नहा रही थी। बारिश के दौरान आसमान से गरजचमक के साथ बिजली गुलनार के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर नायब तहसीलदार खलीलाबाद राजेश मिश्रा, हल्का लेखपाल हरिशंकर तथा राजस्व निरीक्षक बीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
इस संबंध में हल्का लेखपाल हरिशंकर ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुधारा इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें