फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुल से नदी में कूदी किशोरी, बचाई गई

Fri, 21 Nov 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल थानाक्षेत्र के करमैनी पुल से एक किशोरी सुबह 9 बजे के करीब नदी में कूद गई। नदी में कूदते समय उसे क्षेत्र के ही युवक ने देख लिया और मल्लाहों के सहयोग से बाहर निकलवाया। किशोरी घर के लोगों से नाराज होकर नदी में कूदी थी। वह गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र बेलौहा की रहने वाली है। परिजनों ने उसको मंद बुद्धि बताया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी राहुल यादव ने बताया कि वह क्षेत्र में निकले थे। उन्होंने देखा कि किशोरी करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूद गई है। उन्होंने तुरंत ही मल्लाहों को बुलाया और किशोरी को बचाने के लिए भेजा। मल्लाह नाव लेकर गए और नदी में डूब रही किशोरी को बाहर निकाला। किशोरी ने बताया कि वह घर से नाराज होकर निकली थी।
उसकी उम्र 17 साल है और वह रामनेवास की पुत्री है तथा उसका नाम उमा है। परिवार के लोगों से नाराज होकर वही नदी में कूद गयी। इसके बाद उसे कैंपियरगंज थाने की करमैनी घाट पुलिस चौकी पर ले जाया गया। पुलिस चौकी पर उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने किशोरी को मंद बुद्धि बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें