फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खराब खानपान की आदतें बढ़ा रही संकट

Fri, 21 Nov 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अनियमित जीवन शैली और खराब खानपान की आदतें लोगों को पाइल्स (बवासीर) का रोगी बना रही हैं। अब यह बीमारी उम्र से पहले ही लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जिला अस्पताल में पाइल्स के 10 से 15 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इसे चिंता का विषय बताया है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ एसडी ओझा बताते हैं कि पाइल्स का सबसे मुख्य कारण कब्ज है, जो अनियमित दिनचर्या और असंतुलित भोजन से बढ़ती है। इससे बचाव के लिए फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। इससे पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि कब्ज को समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो पाइल्स होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। पाइल्स के लक्षण दिखने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय पर इलाज, सही खानपान और नियमित आदतों से इस बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें