बीआरसी पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को शिक्षक बीआसी पहुंचे और काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांगें पूरा न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ के महामंत्री अब्दुर्रहीम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 25000 करने, प्रत्येक विद्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं एक लिपिक की नियुक्ति करने, प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिये जाने, बेसिक शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किये जाने तथा अन्य कर्मचारियों की भांति बेसिक शिक्षकों को भी पूरे सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति का लाभ देने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि शिक्षक पांच मार्च तक हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध करेंगे। इस दौरान जलालुद्दीन अंसारी, शमीम अहमद, जफीर करखी, इम्तियाज अहमद ,परमात्मा पाठक, मुबारक हुसैन, मुस्ताक अहमद, अब्दुल खालिद, हिमांशु पांडेय, जितेंद्र, बशीर अली, सतीश तिवारी, ज्ञानचंद, मनोज कुमार, अनिल, बैरागी, राम निहोर आदि मौजूद रहे।